बड़कागांव | बड़कागांव विधायक पुत्री अंबा प्रसाद ने नापोखुर्द पंचायत में विधायक मद से बनाई गई दो पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। नापोखुर्द से सोनिया देवी के घर तक एवं सोहन साहू के घर से लेकर अगले चौक तक ईट सोलिंग पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया गया है। दोनों योजना की लागत राशि 200000 रुपए थी। इस दौरान विधायक पुत्री अंबा प्रसाद ने कहा कि गांव में विधायक मद से कई विशेष कार्य किए गए हैं। नाली के अलावा कई कार्य किए गए हैं। जिसका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रुप से शांति कुमार गुप्ता, सनी कुमार गुप्ता, जगत नंदन गुप्ता, राजू शाह, महेंद्र शाह, बिंदेश्वर, नरेश राणा, चंद्र शाह, जोगिंदर प्रसाद मुंडा के अलावा अन्य कई लोग उद्घाटन के मौके पर उपस्थित थे।