बड़कागांव गुरुचट्टी थाना के सामने स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वर्ग नवम के बच्चों का स्वागत समारोह के साथ-साथ मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य मो इब्राहिम एवं संचालन स्कूल के निदेशक कुलदीप कुमार ने किया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य मो. इब्राहिम ने बच्चों को और माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार का भी हमारे समाज में अति आवश्यक है। क्योंकि आज हमारे समाज से संस्कार बच्चे खोते जा रहे हैं। जिससे माता-पिता और बच्चों के बीच असमानता देखने को मिलता है।
स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा एक से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में निष्ठा कुमारी, सुनैना कुमारी, रूपा कुमारी, ऋषि रंजन, गोपाल कुमार, बादल कुमार, अमरकांत मंडोर, पूजा कुमारी, नीलू कुमारी, मधु कुमारी, राहुल कुमार, ताहिर रजा के अलाव अन्य शामिल हैं। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने भी अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर शिक्षकों में मो अली, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, सुंदर कुमार, मंजू कुमारी, सिमरन कुमारी, सुधा कुमारी, उमेश कुमार, अलीशा तिर्की, नूरजहां, नौशाद आलम, कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में प्रिंस कुमार, प्रभात कुमार, सत्येंद्र कुमार, आशीष कुमार, श्वेता कुमारी, हेमलता रानी, प्रियांशु कुमार, अंजली कुमारी आदि शामिल हैं।