आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की बड़कागांव कार्यालय में बूथ स्तर पर विशेष बैठक की गई। जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। फार्म भरकर शीघ्र भाजपा कार्यालय में जमा करने को कहा गया। मौके पर उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़कागांव मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से देश हित में राष्ट्र की मजबूती के लिए कार्य करते हैं। जिसके कारण आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में परचम लहरा रही है। कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की सबसे मजबूत स्तंभ कार्यकर्ता ही होता है।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रुप से रवि कुमार ठाकुर, मनीष पांडेय, मनोज कुमार, रामपति राम, मनोज विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, किशन सिंह, प्रह्लाद गुप्ता, राजकुमार राणा, अरुण मालाकार, स्वरूप, नारायण महतो के अलावा अन्य कई भाजपाई उपस्थित थे।