बड़कागांव में चेपाखुर्द गांव में पार्टी को मजबूत करने को लेकर भाजपा नेता मनोज विश्वकर्मा के नेतृत्व में बूथ स्तरीय कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया एवं डोर टू डोर जाकर भाजपा सरकार के द्वारा विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा बड़कागांव मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। कार्यकर्ता के बगैर पार्टी को आगे नहीं ले जाया जा सकता है। इसलिए बूथ कमेटी को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रहती है।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रुप से मनोज विश्वकर्मा, अजय जाधव, राजेश राम, जलाल साहब, राजू कुमार, गोपाल कुमार, विकास महतो, नवलेश यादव, राजकिशोर यादव, प्रेम कुमार, सुखदेव महतो, जागेश्वर साहू, प्रेम यादव, नीलेश यादव, पदुम साव के अलावा कई भाजपाई उपस्थित थे।