पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कव्वाली मुकाबला में रातभर झूमे दर्शक

कव्वाली मुकाबला में रातभर झूमे दर्शक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के सिंदुआरी पंचायत अंतर्गत नगड़ी गांव में 14 मई की रात अमन ए हिंद मुकाबला कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक निर्मला देवी की पुत्री अंबा प्रसाद ने किया। जलसे में देश एवं राज्य के नामी गामी मौलाना एवं शायरों ने शिरकत फरमाया।

लोगों को अपने शेरो शायरी वह नाते पाक से ईमान को ताजा किया। वहीं अमन ए हिंद मुकाबला कव्वाली में बंगाल के जाने-माने फनकार ऑडियो वीडियो सिंगर कव्वाल बच्चा अरबाज एवं कव्वाला जसमीन नाज का जोरदार मुकाबला हुआ। मुकाबले में दोनों ओर से एक से एक शेर ओ शायरी के माध्यम से सवाल जवाब करते रहे। कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखी गई। कार्यक्रम का आयोजन नौजवान कमेटी नगड़ी के द्वारा कराया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो सलीम सेक्रेटरी, मो रियाज खजांची, मो मनीर एवं मो इदरीश, मो तसलीम, मो जाहिद अली, मो शाहिद, मो मुबारक, मो आलम, मेराज अंसारी, विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार महतो, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया सरिता पल्लवी, पंसस देवंती देवी, मो शमशेर आलम, अनुज कुमार, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, जोगेश्वर कुमार, रंजीत कुमार, निर्मल साहू, छत्रु साव, संतोष राम, गुड्डू दास, पंकज कुमार, मो शफीउल्लाह, राजकुमार, गुड्डू दास, दशरथ राम, अजय कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, नारायण राम, खिरोधर साव, रामचंद्र राम आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

सिंदुआरी पंचायत अंतर्गत नगड़ी गांव में अमन-ए-हिंद मुकाबला कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम को संबोधित करते अंबा प्रसाद।

खबरें और भी हैं...