पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग

बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड में मंगलवार को भाकपा माले पार्टी की ओर से जन समस्याओं को लेकर रैली निकाली गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी सफदर इमाम ने एवं संचालन भोला वासो एवं राम कुमार भार्गव ने किया।

रैली बड़कागांव डेली मार्केट से निकाली गई। जो बड़कागांव मुख्य चौक एवं थाना रोड होते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर तक निकाली गई। इस दौरान भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर नारा लगाया। समस्या का समाधान करने की मांग सरकार से की गई। 24 सूत्री मांग पत्र में मुख्य रूप से बिजली बिल की बढ़ोतरी को रद्द कर 22 घंटा बिजली देने की मांग, हरली पंचायत में फकीर गोसाईं एवं सद्बुद्धि बाबा के मजार में डीप बोरिंग, सतबहिया बिरहोर कॉलोनी में बंद पड़े सोलर पेयजल योजना को शीघ्र चालू करने, हरली पंचायत एवं बादम पंचायत के बीच एक करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई हॉस्पिटल में 24 घंटा डॉक्टर उपलब्ध कराने के अलावा अन्य कई मांग शामिल है।

रैली के बाद भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा बीडीओ एवं सीओ को आवेदन सौंप कर समस्याओं के समाधान करने की मांग किया गया है।

खबरें और भी हैं...