पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के नीचे उमड़ी सुहागिनों की भीड़

पति की लंबी उम्र के लिए बरगद के नीचे उमड़ी सुहागिनों की भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड में सुहागिनों की सबसे अहम त्यौहार सावित्री पूजा काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। पूजा को लेकर अहले सुबह से ही सुहागन महिलाएं पूजा अर्चना के लिए कार्य में लग गई थी।

प्रखंड के तमाम गांव के बरगद पेड़ के नीचे सुहागिनों की सावित्री पूजा को लेकर काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान सुहागिनों ने बरगद पेड़ पर पति के नाम रक्षा सूत्र बांधकर सावित्री की पूजा अर्चना की एवं उनकी लंबी उम्र एवं सुख व समृद्धि की कामना भगवान से की। सुहागिनों ने पुरोहितों के द्वारा सुनाई गई सावित्री एवं सत्यवान की कथा को ध्यानपूर्वक सुना।

प्रखंड के बड़कागांव, बादम, हरली, अंबाजीत, विश्रामपुर, तलसवार, सांढ़, बरवाडीह, सीकरी, कांडतरी, आदर्श गुरुचट्टी, ढेंगा, नापोखुर्द, नापोकला, महुंगाई कला, चंदौल, सिंदवारी, सोनबरसा, चेपाकला, जुगरा, उरेज, अंबाटोला, आंगों, पलांडु आदि दर्जनों गांव में बरगद पेड़ के नीचे सुहागिन महिलाओं ने सावित्री की पूजा की पूजा में शामिल सुहागिन महिलाओं में कुमकुम देवी, पार्वती देवी, सोनिया देवी, मोहंती देवी, आशा देवी, चिंता देवी, आशा सिन्हा, माया सिन्हा, राजकुमारी सिन्हा, रेनू सिन्हा, सोनी देवी, सीता मरांडी, पानो देवी, गुलाब देवी, सुनीता सिन्हा, गायत्री, लीलावती देवी, सीमा, पिंकी देवी, मधु देवी, करुणा देवी, प्रीति देवी, सुमन देवी, मीना सिन्हा, जयंती देवी, खुशबू देवी, पूनम देवी, कलावती देवी, रीता देवी, आशा मेहता, नीलू कुमारी, बीना देवी, अनीता देवी, कलावती देवी के अलावा सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने सावित्री की पूजा अर्चना की।

कटकमसांडी | प्रखंड क्षेत्र में परंपरागत एवं हर्षोल्लास के साथ वट सावित्री की पूजा की गई। वट सावित्री की पूजा को लेकर सुहागिनों में उल्लास देखा गया। अहले सुबह से ही वट सावित्री की पूजा करने के लिए वट वृक्ष के पास व्रती जमा होने लगी। सभी सुहागिन सोलह श्रृंगार कर वट सावित्री की पूजा के लिए वटवृक्ष के पास पहुंची और वट वृक्ष की पूजा की। पूजन के उपरांत सुहागिनों ने वट वृक्ष को मौली धागा के साथ 108 बार परिक्रमा किया और सावित्री तथा सत्यवान की कथा भी सुनी। पूजा आराधना के बाद सुहागिनों ने अपने अपने पतियों की लंबी उम्र एवं तथा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांग। समस्त पूजन कार्य आचार्य बालमुकुंद पांडेय ने संपन्न कराया।

दारू | वैदिक तिथि के अनुरूप जेष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या को पूरे प्रखंड में वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने अपने पतियों की लंबी आयु की कामना की। इस तिथि को सभी सुहागिन सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष की पूजा पूरी तनम्यता से की। पूजा के दौरान सावित्री सत्यवान की कथा सुनी।

इस अवसर पर नई नई सुहागिनों में काफी उत्साह देखी गई। प्रखंड का कोई भी ऐसा गांव व मुहल्ला नहीं था जहां वट पूजा नहीं की गई। इससे पूर्व संध्या में सुहागिनों ने वट वृक्ष को पूजा के लिए आमंत्रण किया गया था।

खबरें और भी हैं...