पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगम पब्लिक स्कूल में बच्चों का खुला मंच कार्यक्रम

संगम पब्लिक स्कूल में बच्चों का खुला मंच कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़कागांव | बड़कागांव जल सेवा परिषद एवं चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बड़कागांव के संगम पब्लिक स्कूल बड़कागांव में बच्चों के साथ खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को चाइल्ड लाइन के कार्यों के बारे में बताया गया। चाइल्ड लाइन बच्चों को किन किन परिस्थितियों में मदद कर सकता है। इसके बारे में बताया गया। जैसे बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल शोषण, बीमार व अकेला बच्चा को मदद, आश्रयविहीन बच्चों को आश्रय उपलब्ध करवाना, बच्चों का शारीरिक शोषण जैसी समस्याओं के समाधान में मदद कर सकती है। इस अवसर पर बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन के टीम लीडर रंजीत कुमार चौबे, ढ़ालू साहू, गुलेश्वर कुमार, प्रमिला देवी, बीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...