पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोजपा के 25 सदस्यों को मिला डिजिटल कार्ड

लोजपा के 25 सदस्यों को मिला डिजिटल कार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़कागांव | लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय बड़कागांव में जिला प्रवक्ता अरुण सोनी के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यता डिजिटल कार्ड का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़कागांव के 25 लोजपा कार्यकर्ताओं को आजीवन सक्रिय सदस्यता डिजिटल कार्ड का वितरण किया गया। पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को जोड़ा गया। मौके पर जिला प्रवक्ता अरुण कुमार सोनी ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की हस्ताक्षरयुक्त 25 सक्रिय सदस्यता डिजिटल कार्ड का वितरण किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत करने के लिए डोर टू डोर लोजपा कार्यकर्ता जाएंगे और पार्टी के संदेशों को लोगों के समक्ष रखेंगे। साथ ही पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि लोजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो आम गरीब लोगों की समस्या को समझ सकती है और उसका निदान कर सकती है।

खबरें और भी हैं...