श्रद्धा से पूजा करें, सुख शांति और समृद्धि प्राप्त होगी : अंबा
केरेडारी | बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र के टंडवा प्रखंड के किचटो गांव में मंडा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक पुत्री अम्बा प्रसाद ने पूजा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कहा कि पूजा नेक इरादा से करें, पूजा करने से घर में एवं गांव में सुख शांति एवं समृद्धि प्राप्त होती है। आगे कहा कि इस गांव में चाहें जिस तरह की समस्या हो उन्हें बताएं, उन समस्याओं को हल किया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने कहा कि गांव के लोग शिक्षा से जुड़ें एवं शिक्षा का विस्तार करें। इससे गांव में सामाजिक बदलाव होगा। कार्यक्रम को विधायक मीडिया प्रभारी मनोज सिंह ने भी संबोधित किया।