पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान

अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में आकस्मिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू एवं संचालन अभय कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत तरीके से किया गया।

साथ ही साथ अच्छे कार्य करने वाले शिक्षक को सम्मानित भी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन, शौचालय, किचन शेड, बच्चों का पोशाक शौचालय, किचन शेड में रनिंग वाटर, विद्यालयों में बिजली व्यवस्था आदि पर विशेष विचार विमर्श किया गया। शिक्षकों से यह रिपोर्ट लिया गया। उपरोक्त की व्यवस्था विद्यालय में नहीं है तो प्रतिवेदन लिखकर जमा करें ताकि समय रहते हुए विद्यालयों में उसकी व्यवस्था किया जा सके। गुरु गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीईईओ ने कहा कि आप शिक्षकों के सहयोग से ही प्रखंड और जिले में शिक्षा जगत में हम सब मिलकर बड़कागांव को एक अच्छे स्थान तक ले जा सकते हैं। वहीं सचिवों के द्वारा एसओई शिक्षकों एवं रसोइयों की उपस्थिति विवरणी आदि प्रपत्र भरकर जमा किया गया।

गुरु गोष्ठी में मुख्य रूप से धनंजय कुमार, देवकी महतो, दीपक कुमार, देवदत्त कुमार, तनवीर आलम, लखन लाल महतो, सागर कुमार गुप्ता, उचित्रा देवी, रीता देवी, गीता देवी, रानी गुलनार बेगम, शिव शंकर पाठक, मो असलम, देवनारायण नायक, अवधेश कुमार, मोतीलाल गंझू, सुधीर मिंज, कर्पूरी ठाकुर, रंजीत प्रसाद सिन्हा, नरेश यादव, ओम प्रकाश यादव, रामप्रकाश, राजेंद्र कुमार, लालदेव यादव, भूखलेस प्रसाद, दीपक कुमार, रंजीत नाग, असगर अली, बंशीधर मिर्धा, मो मेराज, मो एजाज, त्रिभुवन महतो, सुषमा कुमारी, रोहित यादव सहित छह संकुलों के दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

गुरू गोष्ठी को संबोधित करते बीईईओ घनश्याम साहू।

खबरें और भी हैं...