पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को आत्मरक्षा के लिए दिया जा रहा है कराटे का प्रशिक्षण

बच्चों को आत्मरक्षा के लिए दिया जा रहा है कराटे का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के होरम मोड़ के समीप संचालित माइलस्टोन हाई स्कूल में किताबी एवं कंप्यूटरीकृत शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कराटे प्रशिक्षण में छात्राएं भी उत्सुकता के साथ भाग ले रही हैं। कई विद्यार्थी ऑरेंज एवं येलो बेल्ट प्राप्त कर चुके हैं। यह प्रशिक्षण सुतो कांत डू फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदीप हांसदा एवं सहयोगी विजय सोरेन व सुनील हेंब्रम के द्वारा दिया जा रहा है। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस ठाकुर ने बताया कि हम चाहते हैं की बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से भी मजबूत किया जाए। जिसके लिए विद्यालय में आत्मरक्षा के लिए विद्यार्थियों को कराटे का प्रशिक्षण देना आवश्यक है। वही विद्यालय सचिव दिलीप कुमार ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ टेक्नीकल ज्ञान की ओर अग्रसारित किया जाए। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमने बच्चों को एक और कड़ी में जोड़ते हुए कराटे का प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया है।

खबरें और भी हैं...