बड़कागांव | प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुदी के प्रधानाध्यापक सह महुंगाईकला निवासी तेजू साव की 92 वर्षीय माता मुनिया देवी का निधन बीती रात पैतृक गांव महुगांईकला में हो गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को महुंगाईकला के श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि बड़ा पुत्र लोकन साव ने दी। मृतिका मुनिया देवी अपने पीछे दो पुत्र लोकन साव, तेजू साव एवं एक पुत्री मोहनी देवी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई।