बड़कागांव | बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचल सह प्रखंड कार्यालय का नया भवन का निर्माण कार्य जोरों पर किया जा रहा है। उक्त भवन निर्माण कार्य का लागत राशि लगभग तीन करोड़ 50 लाख रुपया है। भवन का निर्माण 12000 स्क्वायर फीट जमीन पर किया जा रहा है। भवन दो तल्ला बनेगा। दिन रात काम मजदूर के द्वारा किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द भवन का निर्माण किया जा सके। सब कॉन्ट्रैक्टर कर्मचारी साव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण कार्य एक साल में पूरा कर लेना है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जा रहा है ताकि भवन निर्माण मजबूत बन सके। भवन निर्माण कार्य में किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा।