पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक अंकेक्षण मंे हुई पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

सामाजिक अंकेक्षण मंे हुई पंचायत स्तरीय जनसुनवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़कागांव प्रखंड में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम सामाजिक अंकेक्षण के तहत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई पूर्वी पंचायत सचिवालय के प्रांगण में किया गया।

इसके तहत बताया गया कि प्रति सप्ताह रोजगार दिवस मनाना है। जनसुनवाई में एक-एक बिंदुओं पर विचार विमर्श कर अंकेक्षण किया गया। सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीआरपी रोहन रविदास, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, आरडी महेंद्र दास, सोहन राम, सोना टूडू, महेंद्र हाजरा एवं सुखदेव महतो व बड़कागांव उपप्रमुख राम प्रसाद, पूर्वी पंचायत मुखिया कैलाश राणा, अशोक राम, बिंदु प्रसाद गुप्ता, भुवनेश्वर महतो, सुनीता देवी, हीरामन साव, नरसिंह प्रसाद एवं अजय प्रजापति सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...