बड़कागांव | पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में सोमवार की सुबह बड़कागांव स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल से लेकर बड़का बाद तक एक नया मार्ग का निर्माण कराया गया है। मार्ग के निर्माण से सैकड़ों किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा तथा उनकी जमीन का महत्व पहले की अपेक्षा ज्यादा बढ़ेगी। बताते चलें कि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के द्वारा कई मार्ग का निर्माण पिछले एक वर्षों में कराया गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है। मौके पर लोकनाथ महतो ने कहा कि मार्ग का निर्माण होने से किसानों की जमीन की वैल्यू पहले की अपेक्षा काफी बढ़ जाएगी। मौके पर उपस्थित लोगों में से मुख्य रूप से इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज के पूर्व सचिव तालेश्वर राम, प्राचार्य प्रकाश कुमार महतो, सचिव दीपक विश्वकर्मा, एनके राणा, नरेश महतो, विकास कुमार, विजय महतो, राजू महतो, ओम प्रकाश सोनी, मो मेराज, गिरधारी प्रजापति, तुलसी प्रजापति, झुनक साव के अलावा अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।