कांडतरी व सिरमा पंचायत अंतर्गत सहिया का मासिक क्लस्टर बैठक प्रखंड कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी आशिया खातून ने किया। साथी आशिया खातून ने बैठक में नया टीका रोटा वायरस, एमआर टीका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कहा कि स्कूल एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से 26 जून से 15 जुलाई तक अभियान चलाकर बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा। साथ ही साथ एचबीएनसी माता एवं नवजात शिशु की घर पर देखभाल के संबंध में जानकारी दी। टीकाकरण सत्र में ही अगले माह के लिए डी लिस्ट बनाने को कहा गया। चार संदेश लाभार्थियों को मिलने वाले के संबंध में जानकारी दी। सभी सहिया को पीएलए बैठक नियमित रूप से करने के संबंध में जानकारी दी गई।
मासिक प्रपत्र भरकर जमा लिया गया। उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य और सहयोग से ही हम सब स्वास्थ्य विभाग के कार्य का निष्पादन समय पर पूरा करते हैं। और आगे भी करने की उम्मीद है। स्वास्थ्य से संबंधित हर योजना को गांव गांव तक पहुंचाना ही सहिया का लक्ष्य है। कहा कि सरकार की ओर से ममता वाहन, 108 वाहन, शादी का पूरा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। बताते चलें कि सहिया साथी आशिया खातून जिला एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं और इनके क्लस्टर की सहिया भी जिला स्तर पर सम्मानित हुई है। आज की बैठक में मुख्य रूप से बीटीटी रमला प्रसाद, सहिया आसिया खातून, मालिका तबस्सुम, सलमा खातून, अजमेरी खातून, लीलावती देवी, भुनेश्वरी देवी, शबाना खातून, आशा देवी, रीता देवी, अनुराधा देवी, बसंती देवी, मेहरून निशा, जहां खातून, शकुंतला खातून, अनिता कुमारी, नाजनी खातून सहित दर्जनों सहिया उपस्थित थी।