बड़कागांव | मिशन इंद्रधनुष ग्राम स्वराज अभियान केन्द्र सरकार के द्वारा निर्देशित ग्राम कोयलंग और मोतरा में शून्य से दो वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। इसमें शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्यामकिशोर कांत, बीपीएम नवीन कुमार, एएनएम कंचन कुमारी सिन्हा, प्रमिला कुमारी सिन्हा, सहिया रानी मिर्धा और मोनिका सांगा उपस्थित थे।