आदर्श मध्य विद्यालय बड़कागांव में बाल संसद चुनाव 2018 का चुनाव संपन्न हो गया। संसद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री पद के लिए एकल चुनाव गुप्त मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से किया गया।
चुनाव की प्रक्रिया मतगणना के पश्चात परिणाम की घोषणा की गई। विद्यालय की छात्रा भूमिका कुमारी विजय घोषित की गई। प्रधानमंत्री सहित कुल 11 सदस्य वाले मंत्रिमंडल का गठन किया गया। जिनमें लोकसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार राणा, उप प्रधानमंत्री खुशियाली कुमारी, वित्त मंत्री करिश्मा कुमारी, शिक्षा मंत्री अंजू कुमारी, अनुशासन एवं न्याय मंत्री राजेश कुमार राणा, पर्यावरण एवं बागवानी मंत्री सतीश कुमार, पोषाहार मंत्री तमन्ना परवीन, स्वच्छता मंत्री सानिया तरन्नुम, खेलकूद एवं कला संस्कृति मंत्री आशीष कुमार और स्वास्थ्य मंत्री पार्वती कुमारी शामिल है।
दूसरी और विपक्ष में 11 सदस्य बनाए गए हैं। जिनमें अन्वेषा कुमारी, सोनिया, शम्मी, सुनीता कुमारी, आंचल कुमारी, मूर्ति कुमारी, प्रीति कुमारी, अंकित कुमार, चंद्र कुमार सोनी, अमरदीप कुमार, प्रेम कुमार एवं धीरज कुमार शामिल हैं। उक्त सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक चेतलाल राम की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक दीपक कुमार राणा ने सभी मंत्रियों को बारी-बारी से शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह बच्चों को काफी उत्साहित एवं प्रोत्साहित भावना उत्पन्न कर रहा था। मौके पर प्रधानाध्यापक के साथ शिक्षक दीपक कुमार राणा, नीलू कुमारी, वीणा साहू, निगार सुल्ताना, वीणा मिश्रा, विमला गुप्ता, हुस्न आरा, हेमेंद्र कुमार, मुनेश कुमार राम, रामवृक्ष राम, ओम प्रकाश, हीरामणि प्रसाद दांगी, राकेश कुमार, कैसर अंजुम, कार्तिक कुमार सोनी, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार रवि, संजय राम, चमेली कुमारी, चंद्रवती वर्मा, राजू कुमार, देवेंद्र कुमार, संतोषी कुमारी, शकुंतला कुमारी, पुष्पा कुमारी, रजनी कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र राम मौजूद थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शांतिपूर्ण और सफल मतदान प्रक्रिया के साथ साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराने के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यालय के बच्चों को हार्दिक बधाई दी है।