97 वां निःशुल्क नेत्र, दंत शिविर आज
97 वां निःशुल्क नेत्र, दंत शिविर आज
बड़नगर | 97वां निःशुल्क नेत्र, दंत शिविर गुरुवार को संपन्न होगा। शिविर गीता भवन न्यास समिति व मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल मक्सी के सौजन्य से संपन्न होगा। इस अवसर पर अतिथि आशीष आचार्य डी. ई. एम.पी.ई.बी. व अरूण निगम सहायक प्रशासनिक अधिकारी जीवन बीमा निगम होगे। शिविर में अभी तक लगभग 19176 का नेत्र परीक्षण, 4652 का ऑपरेशन व 2500 को चश्मे वितरीत किए जा चुके हैं। इस शिविर में आपरेशन हेतु आने वाले सभी व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड या उसकी फोटो कापी अवश्य साथ लाए।