पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध शराब बेचने की शंका में अज्ञात महिलाओं ने गुमटी में लगाई आग

अवैध शराब बेचने की शंका में अज्ञात महिलाओं ने गुमटी में लगाई आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटनास्थल की जांच करते हुए थाना प्रभारी।

भास्कर संवाददाता | बड़नगर

ग्राम जाफला के निकट बुधवार दोपहर को अवैध रूप से शराब बेचने की शंका को लेकर अज्ञात महिलाओं ने एक गुमटी को तहस नहस कर उसमें आग लगाई और जलाकर राख कर दिया। गुमटी में आग लगने की खबर मिलते ही थाना प्रभारी ओपी जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुंच मुआयना किया। मामले की रिपोर्ट अर्जुनसिंह ने की है। आग किसने लगाई और क्यों लगाई इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।

ग्राम जाफला के निकट खेत में अनिल पिता अर्जुनसिंह की गुमटी रखी हुई थी। दोपहर में कुछ अज्ञात महिलाओं ने गुमटी में अवैध शराब बेचे जाने की शंका को लेकर तोड़-फोड़ कर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते गुमटी जलकर राख हो गई। कुछ समय पूर्व गांव में अवैध शराब बेचने के संबंध में एसडीएम एकता जायसवाल को ज्ञापन भी प्रेषित किया था। आगजनी की खबर मिलते ही थाना प्रभारी ओपी जोशी घटना स्थल पर पहुंच गए। जोशी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कुछ लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र चौधरी को सौंपी। धारा 34 में प्रकरण दर्ज हुआ है।

ग्राम जाफला की महिलाओं ने अवैध शराब बेचने के खिलाफ ज्ञापन दिया था। आबकारी विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्र दिया गया। एकता जायसवाल, एसडीएम बड़नगर

खबरें और भी हैं...