पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से 150 मीटर आगे तक उबड़ खाबड़ रास्ते को मुरम बिछाकर समतल करने का काम हुआ शुरू

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से 150 मीटर आगे तक उबड़-खाबड़ रास्ते को मुरम बिछाकर समतल करने का काम हुआ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार से प्लेटफार्म नंबर 2 पर मुरम बिछाकर समतलीकरण करने का कार्य शुरू किया। कार्य होने के पश्चात 1 नंबर प्लेटफार्म पर भी मुरम डालकर समतलीकरण का कार्य शुरू होगा। 15 मई को भास्कर में प्रकाशित खबर प्लेटफार्म के बाहर खड़े रहने वाले डिब्बों से यात्रियों को उतरने में परेशानी, महिलाओं की हो रही ज्यादा दिक्कत नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।

बड़नगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के विस्तार नहीं होने से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर बड़नगर में रेल्वे स्टेशन से दूरी पर उबड़ - खाबड़ जगह उतरना पड़ रहा है। महिला यात्रियों की रोजाना दिक्कत हो रही है। प्लेटफार्म की क्षमता17 रेल डिब्बे खड़े रहने की है। ट्रेन क्रंमाक 11126 ग्वालियर-रतलाम व ट्रेन क्रमांक 21126 भिंड रतलाम ट्रेन के 24 डिब्बे होने से बड़नगर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म छोटा पड़ रहा था। सामान्य दर्जे के रेल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने उतरने में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

मुरम बिछाकर समतलीकरण का कार्य हुआ शुरू- यात्रियों को उतरने चढ़ने की व्यवस्था करने के लिए 17 मई से प्लेटफार्म नंबर 2 की नूरिया खाल पुलिया तक उबड़-खाबड़ रास्तों पर मुरम बिछाई जा कर समतल किया जा रहा हैं। 150 मीटर लंबाई तक समतलीकरण का कार्य होगा। उसके पश्चात प्लेटफार्म नंबर 1 के उबड़ खाबड़ रास्तों पर मुरम बिछाई जाएगी और समतलीकरण होगा।

डंपर मुरम भरकर ला रहा हैं और प्लेटफार्म के आगे डाल रहा हैं। दूसरे चित्र में प्लेटफार्म के आगे इस तरह से समतलीकरण कर दिया।

रेलवे के अधिकारियों ने लिया संज्ञान

डीआरएम रूपनारायण सुनकर ने खबर छपने के तत्काल बाद संज्ञान लेते हुए 16 मई सुबह ए.आर.मंसूरी यातायात निरीक्षक रतलाम , एस.एस.वर्मा वरिष्ठ खंड अभियंता वर्क इंदौर, के.के.मालवीय सहायक मंडल इंजीनियर इंदौर , शैलेंद्र चौहान जूनियर इंजीनियर इंदौर सहित अधिकारियों का दल बड़नगर भेजा। दल ने प्लेटफार्म नंबर 1 का निरीक्षण करने के पश्चात सुबह 9बजकर 45 मिनिट पर आने वाली ग्वालियर रतलाम ट्रेन को 2 नंबर प्लेटफार्म पर लिया। भिंड व ग्वालियर ट्रेन अभी भी 2 नंबर प्लेटफार्म पर ही ली जा रही हैं।

रेल उपभोक्ता संघ के सदस्यों से भी मिला दल

16 मई को निरीक्षण करने आई टीम के अधिकारियों ने रेल उपभोक्ता संघ के सदस्य प्रेमनारायण पोरवाल, राजकुमार जैन, दिलीप पंचाक्षरी, राजेश राणा, डॉ. बी.के.विश्वास, सुभाष गुप्ते, प्रमेंद्र बारोड़ से चर्चा करते हुए कहा कि भास्कर की खबर ने आखें खोल दी । 17 मई से कार्य शुरू किया जा रहा हैं। प्लेटफार्म विस्तार के संबंध में कहा कि प्रोजेक्ट बड़ा होने से इसका स्टीमेट तैयार किया जाएगा। जो स्वीकृति के लिए विभागीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। इस कार्य में समय लग सकता हैं। इसलिए अभी 1 नंबर व 2 नंबर प्लेटफार्म पर 150 मीटर लंबाई तक मुरम डालकर समतलीकरण करवाया जा रहा हैं। शीघ्र ही बारिश शुरू होने वाली हैं और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...