बड़नगर | पेंशनरों द्वारा 7 वें वेतनमान की मांग को लेकर भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर प्रत्येक जिले से 2 से 3 प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर पेंशनर पंचायत में 1 जनवरी 2016 से 7 वां वेतन मान 2.57 से देने की घोषणा की गई। उसको लेकर पेंशनरो में हर्ष हैं। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, म.प्र. तृतीय श्रैणी कर्मचारी संघ, म.प्र. विद्युत कर्मचारी संघ (फेडरेशन), म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ, म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संघ, पंचायत एवं राजस्व कर्मचारी संघ, सेवा निवृत्त चतुर्थ कर्मचारी संघ की एक बैठक मप्र पेंशनर्स संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के निवास पर हुई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा पेंशनरों को 7 वां वेतनमान देने की घोषणा करने से 4 लाख पेंशनर परिवारों में हर्ष है। पेंशनर कर्मचारी रमाकांत आचार्य, विजय यादव संभागीय अध्यक्ष, विनोद मकवाना पेंशनर उपाध्यक्ष, उमाशंकर मेहता प्रांतीय उपाध्यक्ष, जी.एल. त्रिवेदी बिजली महासंघ आदि ने आभार व्यक्त किया हैं।