पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जैन को छोड़ किसी भी उत्कृष्ट विद्यालय का रिजल्ट उत्कृष्ट नहीं, क्योंकि यहां प्रवेश परीक्षा नहीं होती

उज्जैन को छोड़ किसी भी उत्कृष्ट विद्यालय का रिजल्ट उत्कृष्ट नहीं, क्योंकि यहां प्रवेश परीक्षा नहीं होती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में छह सरकारी उत्कृष्ट स्कूल है। इसमें उज्जैन का रिजल्ट 99 फीसदी से ज्यादा रहा लेकिन 100 फीसदी का आंकड़ा छू नहीं सका। बाकी स्कूल तो 99 से दूर ही रह गए। इसकी एक ही वजह है। उज्जैन उत्कृष्ट स्कूल को छोड़कर बाकी पांच स्कूलों में कहीं भी प्रवेश परीक्षा नहीं होती। इसके अलावा विधायक और भाजपा मंडल अध्यक्ष के फोन पर ही प्रवेश हो जाते हैं।

स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक इसे बड़ी वजह मानते हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों और नेताओं की सिफारिश को दरकिनार भी नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा तराना में 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए गणित, भूगोल, अर्थशास्त्र, रसायन, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र विषय के शिक्षक ही नहीं हैं। महिदपुर में बीच सत्र में ही मॉडल और उत्कृष्ट स्कूल को अलग-अलग भवन में स्थानांतरित कर दिया। घट्टिया में स्थायी विषय विशेषज्ञ की जगह अतिथि शिक्षकों से पढ़ाया जा रहा है। यहां गणित, रसायन विषय के शिक्षक ही नहीं हैं।

जिले के उत्कृष्ट स्कूल के रिजल्ट

10वीं का रिजल्ट

वर्ष तराना बड़नगर महिदपुर घट्टिया उज्जैन खाचरौद

2015 59.09 100.0 67.78 55.22 98.15 93.75

2016 61.90 95.89 72.85 56.70 98.27 72.97

2017 73.00 70.00 84.00 60.00 96.00 60.00

2018 95.00 98.55 88.06 79.17 99.57 88.50

12वीं का रिजल्ट

वर्ष तराना बड़नगर महिदपुर घट्टिया उज्जैन खाचरौद

2015 36.11 91.43 65.22 52.21 97.45 56.72

2016 61.49 95.78 83.64 76.03 98.44 83.87

2017 70.00 92.00 85.00 86.00 96.00 78.00

2018 73.00 97.12 69.78 78.57 99.26 85.48

(रिजल्ट फीसदी में)

अनपढ़ के लिए फोन कर दें तो क्या प्रवेश दे देंगे

हमारे पास पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोग आते हैं। हम अनपढ़ के लिए फोन लगा दें तो क्या प्रवेश दे देंगे। स्कूल प्रबंधन इन बातों से अपनी नाकामी न छुपाए। बेहतर है अगले साल परिणाम सुधारने पर ध्यान दें। सतीश मालवीय, विधायक घट्टिया

ब्लॉक में हमारे पास सीमित स्कूल इसलिए परीक्षा नहीं

संभागीय मुख्यालय होने से उज्जैन में स्कूल ज्यादा हैं जबकि ब्लॉक में हमारे पास सीमित स्कूल हैं इसलिए वहां प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाती। स्कूल संख्या बढ़ने पर वहां भी प्रवेश परीक्षा होगी। संजय गोयल डीईओ

सरकारी स्कूल का रिजल्ट

10वीं का रिजल्ट, 26 स्कूल में 100 फीसदी

100 फीसदी : 26 स्कूल - चिकली, दंगवाड़ा, पलसोड़ा, भीलखेड़ा, झीतरखेड़ी, रूई, चापाखेड़ा, भुवासा, जवासिया कुमार, करेडी, बाढ़कुम्मेद, दताना, नलवा, नौगांवा, निनौरा, मोहनपुरा वार्ड क्र. 12, ढांचा भवन (इंदिरानगर), बिरियाखेड़ी, खरसौदकलां, आक्या जागीर, खेड़ा कासौन, झुटावद, उर्दू मदारगेट, उत्कृष्ट माधवनगर, कन्या नूतन इंदिरानगर, ज्ञानोदय प्रतिभावान।

50-59 : 11 स्कूल - आलोट जागीर, रामाबालोदा, बंजारी, आसेर, सोडंग, देवनखेड़ी, शंकरखेड़ी, भाटपचलाना, घिनोदा, बड़ागांव, झार्डा

40-49 : 4 स्कूल- गुराड़िया गुर्जर, हासामपुरा, नयापुरा क्र.2, चंदोडिया

30-39 : 3 स्कूल- काठबड़ौदा, ढाबली, उन्हेल

20-29 : 3 स्कूल- बुरानाबाद, खामली, लोटिया जुनार्दा

12वीं का रिजल्ट, 7 स्कूल में 100 फीसदी

100 : 7 स्कूल-चामलेश्वर, रूनिजा, झुटावद, तालोद, कन्या नूतन इंदिरानगर, उर्दू मदारगेट, ज्ञानोदय प्रतिभावान आवासीय

60-69 : 9 स्कूल- खरसौदकलां, बटलावदी, मड़ावदा, रोहलखुर्द, उत्कृष्ट महिदपुर, नांदेड, पंथपिपलई, खेड़ा कासोन

50-59 : 6 स्कूल- पानबिहार, घिनोदा, पिपलोदा, सागोतीमाता, घोंसला, झार्डा, कचनारिया

खबरें और भी हैं...