पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैन समाज ने शुरू की चातुर्मास की तैयारियां

जैन समाज ने शुरू की चातुर्मास की तैयारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | स्थानकवासी जैन समाज द्वारा वर्षावास चातुर्मास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। चातुर्मास समिति अध्यक्ष देवेंद्र कांठेड़, श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सांवेरवाला, मीडिया प्रभारी महेंद्र कांठेड़ व नितिन बुड़ावनवाला ने बताया जवाहर मार्ग स्थित महावीर भवन में चातुर्मास के लिए नूतनप्रभा श्रीजी, आराधना श्रीजी, भक्ति श्रीजी, आस्था श्रीजी ठाणा 5 की स्वीकृति मिली चुकी है। महासती मंडल शाजापुर में सफल चातुर्मास के बाद इंदौर, उज्जैन, बड़नगर, बदनावर, रतलाम, जावरा, खाचरौद की तरफ पैदल विहार कर नागदा की तरफ चातुर्मास के पहले आने की संभावना है। महासती मंडल के दर्शन, वंदन व आशीर्वाद के लिए नागदा श्रीसंघ के नवयुवक मंडल ने उज्जैन जाकर गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें प्रमुख रूप से चंद्रप्रकाश कांठेड़, सतीश जैन सांवेरवाला, देवेंद्र कांठेड़, संतोष कोलन, मनीष कांठेड़, नीलेश जैन सांवेरवाला, निर्मल दलाल, मुकेश धोका, विजय पितलिया, संदीप चपलोत, अक्षय नाहर, रसमन तांतेड़, मयंक चपलोत, संजय मुरड़िया, लोकेश कर्नावट आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

खबरें और भी हैं...