यज्ञ अनुष्ठान के साथ कथा की पूर्णाहुति
भांवसार समाज द्वारा आयोजित सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति यज्ञ के साथ हुआ। समापन अवसर पर पं. राजेश्वर महाराज ने श्रीमद् भागवत गीता के 16 वें अध्याय को सुनाते हुए कहा श्रीमद् भागवत गीता का संपूर्ण सार 16 वें अध्याय में बताया गया है। समापन अवसर पर आयोजित यज्ञ अनुष्ठान के यजमान गोपाल भांवसार एवं पंकज भांवसार दंपत्ति ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी। समापन अवसर पर भागवत चल समारोह निकाला जो श्रीराम मंदिर रंगार सेरी से प्रारंभ होकर पंढरीनाथ कुंड पहुंचा। जहां पर महिलाओं ने नाचते-गाते हुए भगवत पौथी सिर पर रखी व महोत्सव को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बालकृष्ण भांवसार, मनोज भांवसार सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे। सप्त दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन समाज व आसपास की महिलाएं व पुरुषों ने श्रीमद् भागवत सप्ताह का आनंद लिया। समापन अवसर पर आभार भांवसार समाज अध्यक्ष दीपक भांवसार ने माना।
भागवत कथा के समापन पर पूर्णाहुति करते समाजजन।