पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गीता भवन में 21 तीर्थ यात्रियों का स्वागत

गीता भवन में 21 तीर्थ यात्रियों का स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़नगर | मुख्य मंत्री निःशुल्क तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शनिवार को रामेश्वरम के लिए उज्जैन से ट्रेन रवाना होगी। इसमें 21 तीर्थ यात्रियों का चयन हुआ। जिसमें शहरी क्षेत्र के 11 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 10 तीर्थ यात्री हैं। गीता भवन न्यास समिति द्वारा सभी तीर्थ यात्रियों का एक कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अतिथि रतनलाल चौधरी किसान नेता, धनसिंह पवार पूर्व मंडी अध्यक्ष थे। तीर्थ यात्रा प्रभारी उमाशंकर मेहता ने तीर्थ यात्रा जाने वाले व्यक्तियों की सूची का वाचन किया। पुरी यात्रा का वर्णन एवं सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा संबंधी जानकारी न्यासी विनोद मकवाना ने दी। न्यास अध्यक्ष हरिकिशन मेलवाणी एवं गीता भवन के सभी सदस्यों द्वारा तीर्थ यात्रियों का पुष्प माला से स्वागत कर यात्रा की शुभकामना दी गई। इस अवसर पर श्यामलाल पाटीदार, योगेश आचार्य, सुरेश व्यास, सुभाष गुप्ते, वीरेंद्रसिंह राठौर ‘‘आजाद‘‘, सतीश नीमा, रामेश्वर भावसार, मांगीलाल आदि उपस्थित थे। जानकारी अमन परिहार ने दी।

खबरें और भी हैं...