पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में बड़नगर में 11 संकुलों से पहुंची 55 शिकायतें

शिविर में बड़नगर में 11 संकुलों से पहुंची 55 शिकायतें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिक्षक के शिकायती आवेदन को देखते हुए।

वेतनमान-समयमान व क्रमोन्नति के मामले ज्यादा

भास्कर संवाददाता | बड़नगर

शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक विकासखंड स्तरीय परिवेदना शिविर लगाया गया। शिविर में क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान की समस्या प्रमुख रूप से शिक्षकों ने दर्ज कराई। 11 संकुल के शिक्षकों की ओर से शिकायतों के 55 आवेदन दर्ज कराए गए। इनका निराकरण 24 मई तक होगा। तहसील में करीब 1100 शिक्षक होने के बाद भी नाम मात्र के 55 आवेदन आना चर्चाओं में हैं। माना जा रहा हैं कि ग्रीष्मकालीन अवकाश और भीषण गर्मी के चलते उपस्थिति कम रही।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.के.शर्मा ने बताया तहसील के 11 संकुल से शिक्षकों ने 55 शिकायतें दर्ज कराई है। इनमें से अधिकांश क्रमोन्नति, समयमान-वेतनमान व अन्य मामले की हैं। शिकायत आवेदन प्राप्त करने के लिए टोकन व्यवस्था की गई थी। इसके लिए संकुल वार कक्षा बनाए गए थे। सुबह साढ़े दस से शाम 5.30 बजे तक चलने वाले इस शिविर में 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शिक्षकों की योग्य शिकायत का निराकरण 24 मई तक किया जाएगा।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी कमलेश शर्मा प्रभारी बीईओ , व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल प्रभारी प्राचार्य, बीआरसी प्रमुख सुनील शर्मा सहित समस्त संकुल प्राचार्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...