पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समग्र शिक्षक संघ ने ज्ञापन दिया

समग्र शिक्षक संघ ने ज्ञापन दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर| समग्र शिक्षक संघ की तहसील इकाई द्वारा जिला संयोजक रमेशचंद्र राठौड के नेतृत्व मे विकासखंड शिक्षा अधिकारी विक्रमसिंह राठौड़ को ज्ञापन सौपंकर वेतन निर्धारण करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि तृतीय क्रमोन्नति के आदेश 2 माह पहले से होने पर भी आज दिनांक तक किसी भी संकुल प्राचार्य ने वेतन निर्धारण नहीं किया है। ज्ञापन मे चेतावनी दी गई कि 15 दिन मे यह कार्य नही हुआ तो शिक्षको को आंदोलन की रणनीति बनाना पडेगी।बीईओ ने मई माह का वेतन नए वेतनमान अनुसार ही भूगतान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय प्रांतीय संरक्षक मनोहरलाल जैन, मुकेश पुरोहित, विजय वर्मा, मांगूसिंह चौहान, बीएल पाटीदार, उषा माथुर, मंजूला पंडित, शशि साहु, लोकेन्द्र जोशी, इश्वरलाल रजक व अन्य साथी मौजूद थे। संयुक्त मोर्चे के जिला संयोलक कैलाश चौधरी भी उपस्थित हुए।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देते हुए शिक्षक।

खबरें और भी हैं...