युवा राजपूत समाज संगठन की बैठक हुई
युवा राजपूत समाज की बैठक में शामिल समाजजन।
भास्कर संवाददाता | बदनावर
युवा राजपूत संगठन द्वारा वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी तैयारी के सिलसिले मे उन्नति पब्लिक स्कूल मे संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें 5 जून को जयंती मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक मे राजपूत समाज अध्यक्ष अंतरसिंह पंवार व युवा संगठन अध्यक्ष पोपसिंह राठौर ने बताया कि इस हेतु समिति बनाकर तैयारियां शुरू की गई है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए शीघ्र ही एक ओर बैठक होगी। इस दौरान राजेन्द्रसिंह पंवार, राजनसिंह देवड़ा, मनोहरसिंह, लक्ष्मणसिंह पंवार, भूपेन्द्रसिंह जादौन, घनश्यामसिंह डोडिया, दीपेन्द्रसिंह झाला, हीरासिंह डोडिया, मनोहरसिंह पंवार, लाखनसिंह कठोड़िया, जितेन्द्रसिंह कनवासा, गोपालसिंह ठाकुर, हनुमंतसिंह, राजवीरसिंह, निलेशसिंह पंवार, जितेन्द्रसिंह देवडा, गोविंदसिंह, महिपालसिंह चावड़ा, तूफानसिंह, रूद्रबना, प्रदीपसिंह पंवार समेत आसपास के गांवो के समाजजन उपस्थित थे।