मांगलिक कार्यक्रमों के चलते बाजार में चहल-पहल बढ़ी
मांगलिक कार्यक्रमों के चलते बाजार में चहल-पहल बढ़ी
बदनावर | अक्षय तृतीया पर मांगलिक कार्यक्रमों के कारण बाजार में काफी चहल-पहल रही। वैवाहिक जरूरतों की सामग्री की अलग-अलग दुकानों पर दिनभर खरीददारी चली। किराना व कपड़े की दुकानों के साथ ज्वेलरी, बर्तन, मिठाई, मावा आदि की दुकानों पर खूब बिक्री हुई। बैंड बाजे, घोड़ी आदि पहले ही बुक हो चुके हैं।