जुलूस निकालकर चक्रेश्वरी देवी की पूजा की
जुलूस निकालकर चक्रेश्वरी देवी की पूजा की
बदनावर | पूरे देश सहित नगर में तपस्वियों द्वारा वर्षी तप की तपस्या सालभर की जाती है। जिसमें 400 दिन तक एक दिन छोड़कर उपवास किया जाता है। जिसका पारणा प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया को होता है। सुश्रावक पुष्पेंद्र पगारिया ने बताया नगर में 5 तपस्वियों ने वर्षी तप किया है। जिसमें विनोद चौधरी, प्रभा सुंदेचा व अल्का कोठारी करीब 1500 तपस्वियों के साथ पालीताणा में एवं मधु बहन छाजेड़ व अल्का गादिया करीब 1100 तपस्वियों के साथ हस्तिनापुर में पारणा करेंगे। इसी तरह बदनावर प्रवासी शिखरचंद्र पगारिया 80 आराधकों के साथ नीमच में पारणा करेंगे। अपने पारणा स्थल पर रवाना होने से पूर्व तपस्वियों ने जैन पौषधशाला से बड़े मंदिर तक जुलूस रूप में पहुंचकर शासन माता चक्रेश्वरी देवी की पूजा अर्चना की।