पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनोंदिन चौड़ी होती जा रही बड़ी चौपाटी के अंडरब्रिज की दरारें

दिनोंदिन चौड़ी होती जा रही बड़ी चौपाटी के अंडरब्रिज की दरारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर | लेबड़ नयागांव फोरलेन पर बड़ी चौपाटी पर स्थित अंडरब्रिज में दिनोंदिन चौड़ी हो रही दरारों के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका भी गहराती जा रही है। ब्रिज के आजूबाजू व बीच में आई दरारों से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में मिट्टी का रिसाव हो रहा है। इससे अंदर की जगह खाली होने से किसी भारी वाहन के निकलने पर ब्रिज के धंसने का खतरा बना हुआ है।

विधायक भंवरसिंह शेखावत ने विधानसभा मे पिछले दिनों फोरलेन की दुर्दशा के बारे मे प्रश्न पूछा था। जिसमे इस जीर्णशीर्ण हो रहे अंडरपास का भी उल्लेख किया था। पर विभाग द्वारा गोलमोल जानकारी दे दी गई। विधायक का कहना है कि फोरलेन निर्माण कंपनी इसके मेंटेनेंस पर बिल्कुल ध्यान नहीं ं दे रही है। अंडरब्रिज के धंसने की खबरों के बावजूद कंपनी द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई है। कलेक्टर को भी अवगत कराया गया है। यदि भविष्य मे कोई हादसा होता है तो निर्माण कंपनी ही इसके लिए जिम्मेदार होगी। एसडीएम हरेंन्द्र नारायण ने बताया कि उन्हें इस बारे मे पता चला है और वे कंपनी से जानकारी ले रहे है। इसी तरह फोरलेन इंजीनियर नितिन अग्रवाल ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है न ही ब्रिज का अवलोकन किया है। वे इसे देखकर ही कुछ बता सकते है।

खबरें और भी हैं...