गौशाला मे 41 हजार रुपए दिए
गौशाला मे 41 हजार रुपए दिए
बदनावर| जैन समाज के सुश्रावक झमकलाल टच की स्मृति मे परिजनों ने स्थानीय लक्ष्मी गौशाला में गायों की परवरिश के लिए 41 हजार रुपए का सहयोग किया। सोमवार को गौशाला पहुंचकर ट्रस्टी भेरूलाल पंडया को चेक सौंपा। टच के पुत्र तथा गौशाला अध्यक्ष सुशील टच, विजय टच व अन्य परिजनों ने शोक निवारण कार्यक्रम के बाद यह राशि प्रदान की। पंडया ने इस सहयोग के लिए टच परिवार का आभार माना। मालूम हो कि लगातार जागरूकता के कारण पिछले कुछ समय से नगर व आसपास के गांवो के परिवार अपने परिजनो की स्मृति मे गौशाला मे आकर कुछ न कुछ राशि का सहयोग कर रहे है। गौशाला मे 300 से अधिक गाये पल रही है।