पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

बदनावर| आगामी 22 अप्रैल को आयोजित नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को कोर्ट मे बैठक हुई। जिसमें न्यायाधीशो ने पक्षकारों से लोक अदालत मे लंबित मामलों का आपसी समझाईश से निराकरण करने का आग्रह किया तथा इस कार्य मे वकीलो व सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की। लोक अदालत मे सिविल व क्रिमिनल तथा क्लेम आदि के 500 से अधिक मामलों का निराकरण होने की संभावना है। लोक अदालत मे प्रस्तुत नगर पालिका के वसूली की केस मे अधिभार मे विशेष छूट दी जाएगी। बैंकों के क्लेम केसो का भी निकाल होगा। बैठक में बताया गया कि लोक अदालत मे 4 खंडपीठ बनाई जाएगी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद मूसा खान, सिविल जज वर्ग एक निर्मल मंडोरिया, अतिरिक्त सिविल जज वर्ग एक एनके जिरेती एवं सिविल जज वर्ग दो सचिन जाधव अपनी अपनी खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी होंगे। बैठक मे एसडीओपी कैलाश मालवीय, टीआई बदनावर सुनील गुप्ता व टीआई कानवन एनके वाजपेयी भी मौजूद थे। न्यायाधीशों ने अपने लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करवाने व नगर पालिका के मामलो मे विशेष छूट का लाभ लेने के लिए पक्षकारों को समझाईश देने तथा लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। इसके लिए संबंधित वकीलों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग देने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...