पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोर्ट में हेल्प डेस्क का शुभारंभ

कोर्ट में हेल्प डेस्क का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्ट में हेल्प डेस्क का शुभारंभ

बदनावर| तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा न्यायालय प्रांगण मे बुधवार को सादे समारोह मे हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। जहां बैठकर वकील अपने पक्षकारों को आपसी समझाईश देकर लोक अदालत में मामले का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। पक्षकारों को समझा -बुझाकर हेल्प डेस्क के माध्यम से परामर्श दिया जाएगा। इस अवसर पर एडीजे मोहम्मद मूसा खान, न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया व एनके जिरेती, अभिभाषक संघ अध्यक्ष राजनसिंह देवडा, विधिक सेवा समिति सदस्य एमपी शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष जगजीवन सिंह पंवार के साथ ही पक्षकारों के वकील तरुण शर्मा, दिनेशसिंह भदौरिया, एमएस सोनगरा, अनिल मोरे, रमेश संघवी, मुकेश माथुर समेत न्यायालयीन कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर ग्राम बोरदा के काउंटर केस मे दोनों पक्षों के लोगो को समझाईश देकर राजीनामा करने के लिए बताया गया। दोनों पक्ष इसके लिए तैयार हुए तथा मामले को खत्म करने के लिए कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...