भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाया
भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाया
बदनावर| अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव ब्राहमण समाज ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ। जहां समाजजन एवं महिला मंडल व युवा परशुराम मंच के सदस्य एकत्र हुए। आचार्य दिलीप पाठक ने परशुरामजी की प्रतिमा पर जलाभिषेक व रूद्राभिषेक करवाया। समाज अध्यक्ष पंकज शर्मा, धर्मप|ी स्मिता शर्मा तथा वरिष्ठजनों ने भी जलाभिषेक किया। 21 अप्रैल को दुर्गाचैक स्थित पंढरीनाथ मंदिर से युवा मंच द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी। 22 को बैंडबाजा के साथ शोभायात्रा निकलेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रजेन्द्र भटट, राजेश पाठक, राजकुमार शर्मा, भुपेन्द्र शर्मा, नितीन शर्मा, मनीष शर्मा, विनोद अवस्थी, भेरूलाल पंडया, मुकेश पाठक, धर्मेन्द्र अग्निहोत्री, दीपक पाठक, चिन्मय जोशी, जितेन्द्र शर्मा, सुषमा पाठक आदि मौजूद थे।