पंचायत सशक्तिकरण के प्रशिक्षण में केवल दो पंच ही पहुंचे
ग्राम पंचायत खेड़ा में पंचायत सशक्तिकरण के लिए आयोजित पंच सरपंच प्रशिक्षण के दौरान खानापूर्ति हुई। ग्राम पंचायत भवन पर 11.30 बजे तक ताला लगा था। इसके बाद प्रशिक्षक पहुंचे। प्रशिक्षण में मात्र दो पंच ही पहुंचे। सरपंच सहित कई पंचों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। जबकि प्रशिक्षण समय सुबह 10.30 बजे सं था। माहत्मा गांधी राज्य एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान आधारताल जबलपुर नामक एनजीओ द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंच, सरंपच को प्रशिक्षण देने औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। जबकि प्रशिक्षण का उद्देश्य गांव में मुलभूत सुविधाएं, ग्राम पंचायत विकास की योजनाएं एवं कार्यकम जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रशिक्षण दिया जाना था। ग्राम पंचायत खेड़ा कलस्टर में 16 से 18 तारीख तक सरंपच व पंचों को प्रशिक्षण दिया जाना था लेकिन बाबूलाल नंदराम पाटीदार व विशाल पाटील केवल दो पंच ही प्रशिक्षण में पहुंचे। पंच बाबूलाल पाटीदार एवं विशाल पाटील का कहना है पंचायत द्वारा अांबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित ग्राम सभा के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। किसी प्रकार के ठहराव प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी जाती है। पंचायत पदािधकारियों की उदासीनता के चलते विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। पंचायत भवन परिसर की बांउड्रीवॉल व हाईस्कूल परिसर में भी बाउंड्रीवाल का काम नहीं हो पाया। ग्राम पंचायत सचिव देशपालसिंह का कहना है कि ग्राम सभा व प्रशिक्षण कार्यकम की सूचना दी गई थी। प्रशिक्षण में पंचों की उपस्थिति कम है।
पंच सरपंच प्रशिक्षण में खाली पड़ी कुर्सियां।