पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था: नेत्र परीक्षण कर ऑपरेशन के लिए भेजा

संस्था: नेत्र परीक्षण कर ऑपरेशन के लिए भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर| शासकीय अस्पताल में नि:शुल्क नेत्र शिविर लायंस क्लब, मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल्ल मक्सी व जिला अंधत्व निवारण समिति के सहयोग से किया गया। इसमें मरीजों का चयन कर ऑपरेशन के लिए मक्सी भेजा गया। शिविर में डॉ. आरजी वर्मा एवं डॉ. मिश्रा ने सेवाएं दीं। शिविर में मप्र राज्य कर्मचारी संघ तहसील अध्यक्ष प्रजापालसिंह चौहान, युवराजसिंह सोलंकी, मालवराज पुरोहित, मनीष गौर, मनोज राठौड़, सतीश चौहान, कपिल परसाई, अशोक खेनवार, रामसिंह धुर्वे, नानसिंह मसानिया द्वारा मरीजों को फल वितरण कर स्वस्थ होने की कामना की गई। शिविर में लायन विष्णु बैरागी एवं नंदलाल माहेश्वरी ने सेवाएं दीं। अगला शिविर ग्राम पंचायत कानवन में 24 अप्रैल को लगेगा।

खबरें और भी हैं...