पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल लगने वाले शिविर का संयुक्त संचालक ने जायजा लिया

कल लगने वाले शिविर का संयुक्त संचालक ने जायजा लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल लगने वाले शिविर का संयुक्त संचालक ने जायजा लिया

भास्कर संवाददाता | बदनावर

लोक शिक्षण संभाग इंदौर के संयुक्त संचालक जेके शर्मा ने बुधवार को उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए विकासखंड स्तरीय विभागीय परिवेदना लगने वाले शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा एवं संयुक्त संचालक जयंत जोशी भी साथ में थे। शिविर 18 मई को लगाया जाएगा।

इस विकास खंड स्तरीय शिविर की प्रारंभिक तैयारियों का जायजा व तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर मे शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वरिष्ठ वेतनमान, क्रमोन्नति वेतन वृद्धि, वरिष्ठता, सामान्य भविष्य निधि, अवकाश संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। विकास खंड शिक्षा अधिकारी विक्रमसिंह राठौर, गणक जगदीश सोलंकी आदि ने तैयारियो से अवगत कराया।

खबरें और भी हैं...