कार्बाइड से फल पकाने पर रोक लगाएं
कार्बाइड से फल पकाने पर रोक लगाएं
बदनावर | खाद्य सुरक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही व उदासीनता के चलते फल विक्रेताओं द्वारा प्रतिबंधित रसायन कार्बाइड से फल पकाए जाते हैं। यह लोगों के स्वास्थ्य से खुला खिलवाड़ हैं। पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। विक्रेताओं द्वारा आम, पपीता, केले आदि क्विंटलों से पकाए जाते हैं। बाद में इन्हें बेचा जाता है। समय-समय पर फलों की बेहद मांग रहती है। हर कहीं कार्बाइड से पकाए गए फल ही बिक्री किए जाते हंैं। यह खुलेआम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हैं, पर खाद्य विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है। न ही इस बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। कार्बाइड से फलों को पकाना प्रतिबंधित हैं।