राजस्व कर्मियों को अभी तक नहीं मिला वेतन
राजस्व कर्मियों को अभी तक नहीं मिला वेतन
बदनावर| तहसील कार्यालय में राजस्व कर्मियों को 15 दिन बीतने के बावजूद मंगलवार तक पिछले माह का वेतन नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। पहले उन्हें प्रतिमाह 2 या 3 तारीख तक वेतन मिल जाता था, किंतु विगत 3-4 माह से यह अनियमितता आ गई है। तहसील में पटवारी समेत करीब 60 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारी रोजाना कार्यालय में आकर वेतन के बारे में पूछताछ करते हैं और उन्हें एक दो दिन में मिलने का कहकर समझाया जाता है। तहसीलदार योगेंद्रसिंह मौर्य ने बताया कि साॅफ्टवेयर चेंज होने से यह परेशानी आ रही है। जिसे जल्दी ही दूर कर दिया जाएगा।