पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीम का पेड़ अचानक गिरा, हादसा टला

नीम का पेड़ अचानक गिरा, हादसा टला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीम का पेड़ अचानक गिरा, हादसा टला

बदनावर| आंबेडकर चौराहे के पास सूख रहा नीम का पेड़ बुधवार दोपहर बाद अचानक गिर गया। जिससे बिजली की लाइन के तार टूट गए तथा सड़क पर आवागमन रूक गया। पेड़ की डालियों से टकराने के कारण एक दो लोगों को मामूली चोट आई। यह पेड़ करीब 100 साल पुराना था और हरा भरा होने के बाद कुछ समय से सूखने लगा था। अचानक गिरने से कुछ देर के लिए लोग डर गए। किंतु चालू रास्ते पर आते जाते वाहनों पर सवार लोग चपेट में आने से बच गए। पता चलते ही बिजली विभाग के जेई राजू कोठे और लाइनमेन मौके पर पहुंचंे तथा बिजली प्रदाय बंद कर लाइन के तार दुरूस्त कर बिजली सप्लाई चालू करवाया। पेड़ गिरने से पास में ही स्थित बिजली के 2 खंभे झुक गए। साप्ताहिक बाजार होने के कारण रोड पर काफी आवागमन था। किंतु हादसा टल गया। बाद में नगर परिषद के अमले ने पहुंचकर पेड़ की डालिया काटकर मार्ग चालू करवाया। तब तक मौके पर देखने वालो की भीड़ लगी रही।

खबरें और भी हैं...