पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक बोले : कालीकराई योजना से 15 दिन में एक बार दिया जा रहा हैं पानी

विधायक बोले : कालीकराई योजना से 15 दिन में एक बार दिया जा रहा हैं पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर दीपकसिंह ने बुधवार को यहां विधानसभास्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक ली। विधायक भंवरसिंह शेखावत समेत जिला पंचायत के एएसपी संजय तिवारी के साथ ही अन्य विभागों के प्रमुख मौजूद थे। तिरूपति गार्डन में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की। शुरू में उन्होंने बदनावर जनपद पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में 92 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति किए जाने व जिले में बदनावर तहसील को सर्वप्रथम ओडीएफ घोषित किए जाने पर सराहना की। विधायक ने कहा कि अभी जनपद क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में ओडीएफ का काम पूरा होने के बावजूद हितग्राहियों को राशि नहीं मिली है। जिसे तत्काल दिलाने के लिए कलेक्टर से मांग की। विधायक शेखावत ने कालीकराई जल प्रदाय योजना की पाइपलाइन फटने के कारण लोगों को समय पर पानी नहीं मिलने की शिकायत कर बताया योजना से 15 दिन में एक बार पानी दिया जा रहा है। जिससे गांवों में जलसंकट गहराने लगा है। पंचायतों में पानी की टंकी रखवाई जाए।

गांवों में गंभीर जलसमस्या से निपटने के लिए विधायक की मांग पर कलेक्टर ने 12 पंचायतों को पंच परमेश्वर योजना के तहत पानी की टंकी खरीदकर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए। वहीं आगामी दिनों में पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्र में कुएं, बावड़ी, तालाब आदि का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। गत दिनों आयोजित रोजगार मेले में बेरोजगारों युवाओं के कम संख्या में आने पर नाराजगी जाहिर कर आगामी मेले में कम से कम दो हजार युवाओं को आवश्यक रूप से शामिल कराने की हिदायत अधिकारियों को दी। ताकि उन्हें विभिन्न रोजगार एजेंसियों से मिलकर रोजगार प्राप्त हो सके। यह मेले बदनावर व कानवन में लगाए जाना प्रस्तावित हैं। बीपीएल सूची का पुनरीक्षण कर सचिव व पटवारियों की समिति बनाकर पुनरीक्षण के दौरान सूची में शामिल अपात्र लोगों के नाम हटाकर पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल करने की बात कही। इस बारे में पूर्व में दिए गए निर्देर्शों का पालन नहीं होने पर नाराजगी भी दिखाई। ग्रामीण अंचल में बिजली सप्लाई की लाईनों के तार झुलने व आए दिन हादसों के मामलों को देखते हुए विद्युत विभाग को तार दुरूस्ती के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एक कुर्सी टूटने से अधिकारी गिर पड़े, किंतु उन्हें चोंट नहीं आई। हाॅल में रखी दो तीन अन्य कुर्सियां भी बैठते समय टूट गई। इससे नाराज विधायक को आखिर कहना पड़ा कि आइंदा इस प्रकार की बैठकों के दौरान देखभाल कर कुर्सियां लगाई जाए।

बदनावर. समीक्षा बैठक में कलेक्टर संबोधित करते हुए।

जाति प्रमाण पत्र बनवाने में एक से डेढ़ माह लग रहे

विधायक ने जाति प्रमाण पत्र के लिए लगने वाले अधिक समय पर कलेक्टर का ध्यान दिलाया और कहा कि इस कार्य में अभी एक से डेढ़ महीने का समय लगता है। इसे कम किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को बार-बार भटकना न पड़े तथा वे आवश्यक योजनाओं में इसे समय पर प्रस्तुत कर सके। कलेक्टर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को एक गाड़ी के दो पहिए बताकर कहा दोनों मिलकर लोगों की समस्याओं को दूर करने व शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देते है। इसलिए दोनों में सामंजस्य होना आवश्यक है, तभी लोगों का सच्चे अर्थों में भला हो सकेगा। एसडीएम सत्यनारायण दर्राे, तहसीलदार योगेंद्रसिंह मौर्य, नायब तहसीलदार महेंद्रसिंह चौहान, एसडीएम धार एसएल सिंगाड़े, एसडीओ पीडब्ल्यूडी बबीता मालवीय, एसडीओ सिंचाई मयंकसिंह पटेल समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। स्वागत भाषण जनपद अध्यक्ष प्रकाश सावंत ने दिया। संचालन शांताराम पाटीदार ने किया। आभार माना सीईओ प्रदीप पाल ने।

फोरलेन की समस्याओं से अवगत कराया

बैठक के पश्चात कलेक्टर को मीडियाकर्मियों ने लेबड़ जावरा फोरलेन की खामियों व समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र ही विधायक से मिलकर एमपीआरडीसी व फोरलेन निर्माण कंपनी तथा टोल वसूली करने वाली एजेंसी की बैठक बुलाकर कमिया दूर करने की बात कहीं। बड़ी चौपाटी के पास फोरलेन पर बड़े अंडरब्रिज में पड़ रही दरारों व मिट्टी रिसाव से भी अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने मामले को भी देखने व जिम्मेदारों से बात करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...