पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म: 11 किलो सरसों के तेल से अभिषेक कर 108 दीपक से की शनिदेव की महाआरती

धर्म: 11 किलो सरसों के तेल से अभिषेक कर 108 दीपक से की शनिदेव की महाआरती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर| नागेश्वर धाम स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती व मंदिर का स्थापना दिवस मनाया। सुबह पं. सुरेश शर्मा के सानिध्य में शनिदेव का सुबह 11 किलो सरसों तेल से अभिषेक किया। जितेंद्र मोदी ने इसका लाभ लिया। बाद में अभिषेक सोनी ने ध्वजा चढ़ाई। छप्पन भोग प्रसादी चढ़ाई गई। शनिदेव का श्रृंगार किया। स्वामी विशुद्धानंदजी महाराज के साथ ही उद्योगपति अशोक बजाज ने 108 दीपक से महाआरती का लाभ लिया। मंदिर परिसर को रात में ही फूल मालाओं एवं विद्युत रोशनी से सजाया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने आकर दर्शन लाभ लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी पनौती भी उतारी। दिनभर प्रसादी बांटी गई। परिसर में स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर व शहीद गैलरी में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर संस्थापक शेखर यादव के साथ ही शनि भक्त मंडल के रामचंद्र वर्मा, अर्जुनसिंह पंवार, कालूराम पाटीदार, कृष्णकांत पाटीदार, ओमप्रकाश पाठक, हेमंत गिरी आदि का सहयोग रहा। शहीद गैलरी का स्थापना दिवस भी मनाया गया।

खबरें और भी हैं...