पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारदान खत्म होने से 3 घंटे तक तुलाई रही बंद

बारदान खत्म होने से 3 घंटे तक तुलाई रही बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर | मार्केटिंग सोसायटी स्थित भावांतर योजना के चना खरीदी सेंटर पर बारदान खत्म होने से शनिवार शाम करीब 3 घंटे तक तुलाई कार्य ठप रहा। इससे परेशान किसानों ने हंगामा भी किया। बाद में सोसायटी कर्मचारियों ने तत्काल वाहन भेजकर क्षेत्र के अन्य सोसायटियों से बारदान एकत्र कर बुलाए। तब कहीं जाकर तुलाई शुरू हो सकी।

बताया जा रहा है सोसायटी द्वारा जिला अधिकारियोें को बारदान भेजने के लिए अवगत कराया जा चुका था। किंतु समय पर बारदान उपलब्ध नहीं हो सके। जबकि नागरिक आपूर्ति निगम के जिला अधिकारी भट्ट ने बताया कि हमें सोसायटी द्वारा बारदान आपूर्ति की समय पर सूचना नहीं दी थी। इसलिए बारदान भिजवाने में विलंब हुआ है। उधर शाम तक जिले से बारदान बदनावर नहीं पहुंचे थे। मालूम हो कि यहां प्रतिदिन 100 से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉलियां भरकर चना बिक्री के लिए लाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...