किराया वृद्धि को लेकर कल से यात्री बसों की हड़ताल
बदनावर| बस आनर्स एसोसिएशन इंदौर संभाग के तत्वावधान में 21 मई से यात्री बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो रही है। यह हड़ताल पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि व अन्य खर्चाें में बढ़ोतरी के कारण 40 प्रतिशत यात्री किराया बढ़ाने की मांग को लेकर की जा रही है। इस बारे में जिला एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्रसिंह बुंदेला, अमृत यादव, मांगु सेठ कानवन ने बताया हड़ताल अनिश्चितकालीन है। जब तक सरकार द्वारा किराया नहीं बढ़ाया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के बारे में यात्री बसों में सूचना के पंपलेट चस्पा किए गए हैं। नियमित रूप से बाहर आने-जाने वाले लोगों में हड़ताल का पता चलने पर उनमें चिंता बढ़ गई है।