पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 मई को करणी सेना की महारैली व जनसभा होगी

20 मई को करणी सेना की महारैली व जनसभा होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 मई को करणी सेना की महारैली व जनसभा होगी

बदनावर | राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा 20 मई को यहां महारैली व जनसभा का आयोजन किया है। कार्यक्रम में अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी, प्रदेशाध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर व महिला इकाई प्रदेशाध्यक्ष मंजीतसिंह तोमर शामिल रहेगी। रविवार सुबह 10 बजे नंदराम चाौपड़ा स्कूल से रैली शुरू होगी। नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मंडी परिसर पहुंचेगी। जहां महासभा के बाद समापन होगा। रैली व जनसभा का आयोजन आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने के लिए शासन प्रशासन का ध्यान बटाने के लिए किया जा रहा है। रैली में अभा क्षत्रिय महासभा, परशुराम सेना, सामान्य पिछड़ा अल्पसंख्यक वर्ग कर्मचारी संगठन, अभा ब्राह्मण महासभा, विश्वकर्मा पांचाल सामाजिक संगठन व कई सामान्य पिछड़ा वर्ग संगठन के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह सलवा, जिला संयोजक जितेंद्रसिंह मुरड़का, तहसील अध्यक्ष रविराजसिंह राठौर आदि ने आरक्षण का विरोध करने वाले सभी लोगों से रैली व जनसभा में शामिल होने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...