पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंन्डक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रशिक्षण 10 यूनिट रक्तदान भी किया

इंन्डक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रशिक्षण 10 यूनिट रक्तदान भी किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंन्डक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रशिक्षण 10 यूनिट रक्तदान भी किया

धार| पीजी कॉलेज में जिले के धरमपुरी, कुक्षी, निसरपुर, बदनावर, धार, नालछा ब्लाॅक के शासकीय कर्मचारियों को इंनडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया। ग्रामीण परिवेश और संस्कृति के अंतर्गत ग्राम तुर्कबगड़ी का भ्रमण कराकर स्वच्छ भारत अभियान, ग्रामीण भारत के कृषकों को कृषि के संबंध में हितग्राहीमुलक जानकारी दी।

असंगठीत क्षेत्र के श्रमिकों को स्वच्छ भारत अभियान योजना के बारे में बताया। मास्टर ट्रैनर प्रो. एमएल कुमावत ने कार्यालय प्रबंध एवं प्रक्रिया, बजट प्रकिया, डाॅ. एनएस सोलंकी ने लोकसेवा ग्यारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत संशोधन के साथ एक दिवस समाधान में आमजनता के अधिकारों और शासन की विभिन्न योजनाओं में मूल निवास,आय का प्रमाण पत्र निर्वाचन नामावलीयों को प्राप्त करने की जानकारी दी। मास्टर ट्रैनर हेमंत भोसले ने न्यायालयीन प्रकरणों, अवकाश नियम, रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। जिससे प्रेरित होकर प्रशिक्षणार्थियों ने जिला अस्पताल में 10 यूनिट रक्तदान किया। महाविद्यालय के प्रध्यापक डॉ. नागेश डगांवकर, डाॅ. अनिल वर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...