पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 पंचायतों के सचिव और सहायक सचिवों को नोटिस

6 पंचायतों के सचिव और सहायक सचिवों को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6 पंचायतों के सचिव और सहायक सचिवों को नोटिस

धार | जिले की 6 ग्राम पंचायतों के सचिव तथा सहायक सचिवों को शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने एवं वित्तीय अनियमितता करने पर जिपं सीईओ आरके चौधरी ने 6 सचिव-सहायक सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सरदारपुर जनपद की ग्राम पंचायत बोला के सचिव जगदीश भूरिया, उमरबन की पंचायत उमरबनकला के सहायक सचिव कल्याण डोडवे, रणदा के सहायक सचिव संतोष सिसौदिया, मंडावदा के सचिव अनिल जैन, करोदियाखुर्द के सचिव बलवंतसिंह मौर्य तथा जपं बदनावर की ग्राम पंचायत जवास्या के सचिव छबीला पंवार पर कार्रवाई की है। सभी को 25 मई को समक्ष में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...